खाने के पैकेट में मक्खी मिली, शिकायत पर पिटाई
मुजफ्फरपुर|खाने के पैकेट में मृत मक्खी मिलने की शिकायत करने हाेटल पहुंचे बीबीगंज के अाकाश कुमार की जमकर पिटाई की गई। वह भगवानपुर स्थित हाेटल से चिकन, चावल व राेटी पैक कराकर ले गए थे। पैकेट खाेलने पर चिकन में मक्खी मिली। इसकी शिकायत लेकर वह हाेटल पहुंचे। इस पर संचालक व कर्मियों ने गाली-गलौज कर मारपीट की। युवक ने सदर थाने में शिकायत करते हुए होटल संचालक व उसके कर्मियों को आरोपित बनाया है। थानेदार मिथिलेश झा ने बताया, शिकायत की जांच की जा रही है।