पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अहियापुर में फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के पांच बीमार, एक बच्चे की माैत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हाेली की रात मटन और पुअा खाने के बाद बिगड़ी थी सभी की तबीयत

अहियापुर के मझाैलिया गांव में फूड पॉइजनिंग से 8 साल के रवींद्र कुमार की माैत हाे गई, जबकि मजदूरी करने वाले उसके पिता प्रमाेद साह, मां रीता देवी व दाे भाई रीकुंज व शिवजी बीमार हैं। सभी काे एसकेएमसीएच में गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया है। रीता देवी ने बताया कि हाेली के अवसर पर मंगलवार की रात मटन (मांस) व पुअा बना था। परिवार के सारे लाेग मंगलवार की रात में ही खाना खाए। इसके बाद बुधवार सुबह से दस्त शुरू हो गया। दिन अाैर रात भर दस्त के कारण सभी की हालत गंभीर हाे गई। चिंताजनक स्थिति में पूरे परिवार काे एसकेएमसीएच लाया गया। यहां इलाज के दाैरान प्रमाेद साह के पुत्र रवींद्र की माैत हाे गई। रीता ने बताया कि गांव के कई लाेगाें ने उसी दुकान से मटन खरीदा था। लेकिन, अन्य लाेग ठीक हैं। दस्त शुरू हाेने पर गांव के क्वैक से दवा ली थी, लेकिन बीमारी ठीक नहीं हुई। एसकेएमसीएच के डॉक्टरों ने इसे फूड पॉइजनिंग का मामला बताया है।

खबरें और भी हैं...