पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बीएड कॉलेजों में नामांकन के लिए परीक्षा 29 को, 23 मार्च से मिलेंगे एडमिट कार्ड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीएड प्रवेश परीक्षा 2020 में जिले में 15 हजार से अधिक स्टूडेंट्स शामिल होंगे। बीआरए बिहार विवि की ओर से नामांकन प्रक्रिया में होने वाले बदलाव के मद्देनजर तैयारियां शुरू कर दी गई है। एंट्रेंस के लिए 15 से अधिक केंद्र बनाए जाएंगे। एंट्रेंस के बाद स्थानीय स्तर पर काउंसेलिंग की प्रक्रिया होगी। विवि में कुल 6 हजार सीटों के लिए नामांकन होगा। काउंसेलिंग प्रक्रिया में कॉलेजवार व कोटिवार चयनित छात्र-छात्राओं की सूची तैयार होगी। काउंसेलिंग के लिए विवि में एक डैशबोर्ड लगाया जाएगा। यह सेंट्रल डायश बोर्ड से जुड़ा होगा।

3 कॉलेजों की संबद्धता एनसीटीई ने रद्द की : विवि के तहत आने वाले तीन कॉलेजों की संबद्धता एनसीटीई ने रद्द कर दी है। ऐसे में इन तीनों कॉलेजों में एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर होने वाले नामांकन प्रक्रिया पर प्रश्न चिह्न लग गया है। विवि प्रशासन की ओर से जल्द ही सभी बीएड कॉलेजों की बैठक बुलाई जाएगी। इसमें कॉलेज के अकाउंट से लेकर सीटों की संख्या, नामांकन समेत अन्य जानकारी मांगी जाएगी।

प्रवेश परीक्षा का पैटर्न विषय और प्रश्नों की संख्या


{जनरल इंग्लिश कांप्रीहेंशन (रेगुलर व डिस्टेंस मोड)-15 {जनरल संस्कृत कांप्रीहेंशन (शिक्षा शास्त्री) -15 {जनरल हिंदी-15 {लॉजिकल एंड एनालिटिकल रीजनिंग-25 {जनरल अवेयरनेस-40

{टीचिंग-लर्निंग इन्वायरमेंटल इन स्कूल 25

आरक्षित सीटों का प्रतिशत-कैटेगरी प्रतिशत

{अनुसूचित जाति- 16 {अनुसूचित जनजाति -01 {अत्यंत पिछड़ा वर्ग- 18 {पिछड़ा वर्ग- 12 {आरक्षित वर्ग की महिलाएं- 03

{आर्थिक रूप से कमजोर-10।

बीएड प्रवेश परीक्षा में जिले में शामिल होंगे 15 हजार स्टूडेंट्स

एजुकेशन रिपोर्टर | मुजफ्फरपुर/पटना

राज्यभर के सभी मान्य बीएड कॉलेजों में नामांकन के लिए संयुक्त के लिए आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। प्रवेश परीक्षा 29 मार्च को निर्धारित है। आवेदन के साथ फीस पेमेंट की प्रक्रिया भी समाप्त हो चुकी है। अब सही भरे गए आवेदन पत्रों के आधार पर एडमिट कार्ड जारी होगा। संभावना है कि इस बार नामांकन के लिए लगभग सवा लाख आवेदकों ने आवेदन दिया है। प्रवेश परीक्षा से पहले 23 मार्च से अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा संचालित वेबसाइट https://bihar-cetbed-lnmu.in/ से डाउनलोड होगा। बीएड सीईटी के लिए जारी शेड्यूल के मुताबिक एक जुलाई 2020 से एक साथ सभी बीएड कॉलेजों में नामांकन प्रक्रिया पूरी कर कक्षाओं का संचालन शुरू कर देना है।

20 अप्रैल से शुरू होगी पहले राउंड की काउंसेलिंग


बीएड में नामांकन के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा के बाद उसका रिजल्ट 15 अप्रैल को प्रकाशित कर दिया जाएगा। उसके बाद 20 अप्रैल से पहले राउंड की काउंसेलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। जबकि फर्स्ट राउंड की बची सीटों के आधार पर 12 मई से दूसरे राउंड की काउंसेलिंग प्रक्रिया शुरू होगी और इस राउंड के बाद बची सीटों के आधार पर एक जून से तीसरे राउंड की काउंसेलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। अगर तीनों राउंड में सीटें नहीं भरी तो एक स्पॉट राउंड होगा, जिसकी प्रक्रिया 15 जून से शुरू होगी। नामांकन प्रक्रिया के संचालन के लिए सभी 15 विश्वविद्यालयों में नोडल पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा कुल 10 शहरों में होगी। इसमें राजधानी पटना के साथ मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, छपरा, दरभंगा, गया, मुंगेर, पूर्णिया, भागलपुर और आरा शामिल है।


दो घंटे की होगी परीक्षा


बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव होंगे, जिसका उत्तर ओएमआर शीट पर भरना है। इसके लिए दो घंटे का वक्त निर्धारित किया गया है। हर प्रश्न एक अंक का होगा और निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
खबरें और भी हैं...