पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Muzaffarpur
  • Muzaffarpur News For The First Time In The History Of Madrasa Board The Results Of Faukania And Maulvi Before The Bihar Board

मदरसा बाेर्ड के इतिहास में पहली बार बिहार बोर्ड से पहले फौकानिया व मौलवी का रिजल्ट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

22 जनवरी से 1 फरवरी तक हुई थीं दोनों परीक्षाएं

बिहार मदरसा बोर्ड शनिवार को एक रिकॉर्ड कायम करने जा रहा है। बोर्ड द्वारा संचालित फौकानिया (मैट्रिक) और मौलवी (इंटर) परीक्षाओं का परिणाम शनिवार को हाेटल चाणक्य में शिक्षामंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा जारी करेंगे। मौके पर बिहार विधान परिषद के कार्यकारी उपाध्यक्ष हारुन रशीद, बोर्ड के चेयरमैन अब्दुल
कय्यूम अंसारी व सचिव मो.
सईद अंसारी मौजूद रहेंगे। मदरसा बोर्ड के इतिहास में ऐसा पहला मौका है जब बिहार बोर्ड से पहले मदरसा बोर्ड रिजल्ट जारी करने जा रहा है।

इंटर व स्नातक में दाखिला लेने में होगी आसानी

ये दोनों परीक्षाएं 22 जनवरी से पहली फरवरी तक पटना समेत बिहार के करीब 225 परीक्षा केंद्रों पर हुई थी। इन दोनों परीक्षाओं में एक लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। चेयरमैन ने कहा कि बोर्ड ने जो एकेडमिक कैलेंडर जारी किया है, उसी के अनुसार रिजल्ट जारी किया जा रहा है। समय पर परिणाम घोषित हो जाने से फौकानिया और मौलवी परीक्षा में पास छात्र-छात्राओं को इंटर व स्नातक में दाखिला लेने में आसानी होगी। अब तक ऐसा होता आया है कि बोर्ड का परिणाम जून से अगस्त के बीच निकलता था जिससे छात्र कॉलेजों में दाखिला नहीं ले पाते थे।
खबरें और भी हैं...