क्राइम रीडर के अावास का चार ताला काट कर चाेरी
बेखाैफ चाेराें ने ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित बृज बिहारी गली में एसएसपी के क्राइम रीडर इंस्पेक्टर दिनेश कुमार के अावास का चार ताला काट कर चाेरी कर ली। गुरुवार काे पटना से लाैटने पर चाेरी की जानकारी मिली। बताया गया कि बृज बिहारी गली में वह किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। मकान मालिक के कमरे का ताला भी टूटा हुअा मिला। क्राइम रीडर के अावास से मोबाइल व नकदी की चाेरी हुई है। ब्रह्मपुरा थानेदार विश्वनाथ राम ने बताया कि अब तक लिखित शिकायत नहीं मिली है। अपने स्तर से छानबीन की जा रही है। उधर, बीबीगंज में इंजीनियर श्रीश कुमार व उनके दो किराएदारों के घर से करीब 15 लाख और रामदयालु नगर स्थित रेलवे क्वार्टर में गेटमैन जयराम चौधरी के घर से चाेराें ने करीब 3 लाख की संपत्ति की चाेरी के मामले में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए अावेदन साैंपा गया है। थानेदार मिथिलेश कुमार झा ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है।