पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिविर में 500 लोगों की आंखों की नि:शुल्क जांच

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्री राणी सती मंदिर में शुक्रवार काे मुजफ्फरपुर अाई हाॅस्पिटल के साैजन्य से नि:शुल्क नेत्र जांच एवं माेतियाबिंद अाॅपरेशन शिविर का अायाेजन किया गया। जिसमें करीब 500 लोगों की आंखों की जांच कर उन्हें अांख संबंधी विकाराें से बचने के बारे में
जानकारी दी गई। जांच के दौरान 100 लोगों में माेतियाबिंद की पुष्टि हुई। इन मरीजाें के माेतियाबिंद का अाॅपरेशन मुजफ्फरपुर अाई हाॅस्पिटल में किया जाएगा। शिविर में नि:शुल्क शुगर जांच कर दवा भी दी गई। माैके पर पूर्व विधायक विजेन्द्र चौधरी, ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष श्याम भीमसेरिया, संदीप तुलस्यान, डॉ. बिट्टू, डॉ. सौरव, विकाश, गगनदेव शाह, मंदिर के संरक्षक पुरुषोत्तम लाल पोद्दार, भगवती नेमानी, कमेटी अध्यक्ष रतन तुलस्यान, सचिव रमेश झुनझुनवाला, राम गोपाल जालान, राजू डालमिया, प्रभात बंका, श्याम सर्राफ, श्रवण सर्राफ, आलोक केजरीवाल अादि उपस्थित थे।

शिविर के दौरान लोगों की जांच करते डॉक्टर।
खबरें और भी हैं...