पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Muzaffarpur
  • Motipur News Government Should Give The Status Of Freedom Fighter To The People Of Nonia Community Who Were Martyred In The Freedom Struggle

स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए नोनिया समाज के लोगों को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा दे सरकार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्वतंत्रता आंदोलन में शहीद हुए नोनिया समाज के लोगों को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा मिलना चाहिए। आजादी की लड़ाई में नोनिया समाज के लोगों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। ये बातें नमक सत्याग्रह की 90वीं वर्षगांठ के अवसर पर दांडी मार्च पर निकले बापू गांधी ने कही। उन्होंने कहा कि आजादी के 73 वर्ष बाद भी नोनिया व बेलदार समाज के लोगों को अनुसूचित जाति का दर्जा नहीं मिल सका है और न ही आजादी की लड़ाई में शामिल समाज के लोगों को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा व उनके परिजनों को मुआवजा मिल पाया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में हमारी मांगें लंबित हैं। समाज को न्याय दिलाने के लिए दांडी मार्च पर निकला हूं। बेगूसराय के गढ़पुरा से शुरू दांडी मार्च पूरे प्रदेश का भ्रमण करते हुए भितिहरवा स्थित गांधी आश्रम पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में समाज के लोगों की मांग को लेकर शंखनाद करेंगे। जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं बेलन लेकर आंदोलन को अंतिम पड़ाव तक पहुंचने की कसम लेंगी। इससे पहले पूर्व मुखिया संघ के अध्यक्ष मोहन प्रसाद केसरी और समाजसेवी संदीप कुमार ने बापू गांधी सहित उनके साथ चल रहे लोगों का बगही चौक पहुंचने पर स्वागत किया। मौके पर बचू प्रसाद बीरू, देवानंद चौहान, मीणा चौहान, सुकदेव प्रसाद, कमलेश चौहान, दशरथ महतो, राजेश महतो, तारकेश्वर महतो, रामसागर भगत, संदीप महतो, अविनाश महतो आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते बापू गांधी।
खबरें और भी हैं...