पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिला दिवस पर जिला पुलिस की अाेर से हेल्थ चेकअप कैंप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महिला दिवस पर जिला पुलिस की अाेर से रविवार काे पुलिस लाइन में हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया। इसमें जिले के कई डाॅक्टराें ने सेवा दी। इस दाैरान अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाली 10 महिला पुलिसकर्मियों को शॉल और बुके देकर एसएसपी जयंतकांत ने सम्मानित किया।

माैके पर सिटी एसपी नीरज सिंह, नगर डीएसपी रामनरेश पासवान, एएसपी पूर्वी अमितेश कुमार, डीएसपी पश्चिमी कृष्ण मुरारी प्रसाद, सार्जेंट साबिर हसन खान समेत अन्य पुलिस अधिकारी थे। वहीं, सम्मानित पुलिसकर्मियाें में चालक रजनी कुमारी, स्वीटी कुमारी, शोभा कुमारी, शोभा झा, सुमन कुमारी, खुशबु कुमारी और साक्षी कुमारी अादि थीं। इधर, जंक्शन पर महिला दिवस पर महिला हेल्प डेस्क बनाया गया, जहां महिला यात्री शिकायत दर्ज करा सकती हैं। डेस्क पर सुबह 8 से रात 10 बजे तक महिला कांस्टेबल काे तैनात किया जाएगा। इसके अलावा 111 महिला सिपाहियाें व 26 अन्य काे सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...