पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रखंडों में छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण ढंग से मनाई गई हाेली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंडाें में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर रंगों का त्योहार होली शांतिपूर्ण ढंग से मनाई गई। देवरियाकाेठी में विभिन्न चौक-चौराहों व चिह्नित बवाल वाली जगहों पर पुलिस बल को तैनात कर दिया था। साहेबगंज कई जगहों पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अबीर गुलाल लगाकर लोगों ने आपसी प्रेम, भाईचारे व सद्भाव का संदेश दिया। मड़वन में लोगों ने आपसी सद्भाव के साथ एक दूसरे को रंग, गुलाल, अबीर लगाकर होली मनाई। पारू में लोगों ने एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर होली की बधाई दी। औराई में मंगलवार व बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में होली का त्याेहार मनाया गया। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार यादव व बीडीओ विनोद कुमार प्रसाद सदल बल क्षेत्र में गश्त लगाते रहे। बंदरा में होली की पूर्व संध्या पर कई जगह होलिका दहन का आयोजन किया गया। होली पर लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। बच्चे खूब गुलाल उड़ाए और रंगों की बौछार की। लोगों ने ढोल और डफे पर फगुआ गीत गाकर खुशियां मनाई। मोतीपुर में होली के हुरदंग में 18 लोग जख्मी हो गए। सभी की चिकित्सा मोतीपुर पीएचसी में कराई गई। होली का रंग ग्रामीण क्षेत्रो में खुशनुमा रहा। गांव के लोग बुधवार की सुबह से ही रंग-गुलाल के साथ होली खेली। क्षेत्र के झिंगहा, धुमनागर रामजानकी मंदिर सहित अन्य ग्रामीण इलाकों में ढोल, डफ, झाल, खजरी बजाकर होली के गीत की परंपरा को संजोए हुए थे।

खबरें और भी हैं...