पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली पर एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाने के साथ मिटीं दिलों की दूरियां

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली का त्योहार शहर में धूमधाम से मनाया गया। इस दाैरान लोगों ने एक-दूसरे को रंग व अबीर-गुलाल लगाकर अापसी दूरियां मिटाईं। बच्चे-बड़े सभी सुबह से ही होली के रंग से सराबोर होते रहे। युवाअाें ने टोली बनाकर हाेली गीताें पर डांस करते हुए मोहल्ले में घूम-घूमकर सभी को रंग-अबीर लगाए। रात्रि में कई जगहों पर साज-बाज के साथ लाेगाें ने हाेली गाए। होली पर संध्या में गरीबनाथ मंदिर में बाबा काे हजारों की संख्या में श्रद्धालु ने अबीर व गुलाल चढ़ाकर पूजा-पाठ किया। वहीं, रात्रि में मंदिर के प्रधान पुजारी विनय पाठक एवं पुजारी सन्नी पाठक ने बाबा गरीबनाथ का फूलों से शृंगार किया। संध्या से देर रात्रि तक मंदिर में श्रद्धालु ढोल व झाल बजाकर होली गाते रहे। प्राचीन चतुर्भुजनाथ मंदिर में भी होली पर लोगों ने भगवान चतुर्भुजनाथ को अबीर चढ़ाकर पूजा-पाठ किए। मंदिर के महंथ नवल किशोर मिश्रा ने मंदिर में पूजा-अर्चना की।

श्रीराणी सती दादी धाम में श्रद्धालुओं ने खेली इत्र व पुष्पाें की हाेली

सिकंदरपुर स्थित श्रीराणी सती दादी धाम में दादी संग रंगीलो फाल्गुन महोत्सव का अायाेजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुअाें ने दादी जी का शृंगार कर रंग, इत्र, गुलाल एवं फूलों की हाेली खेली। इस दौरान राजीव सोनी एवं मनमोहन सोनी ने भजनाें की प्रस्तुति की। जिस पर श्रद्धालु घंटाें आनंदित हाेते रहे। इसके बाद व्यंजनाें का लुत्फ उठाया। माैके पर पुरुषोत्तम लाल पोद्दार, रतन तुलस्यान, कमेटी अध्यक्ष रतन तुलस्यान, सचिव रमेश झुनझुनवाला, कैलाश ढांढ़रिया, समीर तुलस्यान, सौरव केडिया, श्रवण सर्राफ, श्याम सर्राफ, जयप्रकाश सर्राफ, संतोष जलान, राजेश तुलस्यान, रमेश चौधरी, प्रभात बंका, संदीप तुलस्यान, आलोक केजरीवाल, श्याम डालमिया, संजय पोद्दार आदि मौजूद थे।

जगह-जगह मनाया गया हाेली उत्सव, लोगों ने एक-दूसरे को रंग-अबीर लगा दी बधाई

मुजफ्फरपुर | शहर में विभिन्न संगठनाें की अाेर से हाेली उत्सव का धूमधाम से अायाेजन किया गया। अंडीगाेला स्थित एक अतिथि भवन के सभागार में राैनियार वैश्य परिवार की अाेर से हाेली उत्सव मनाया गया। जिसमें सभी ने एक-दूसरे काे अबीर-गुलाल लगाकर हाेली की बधाई दी। माैके पर सुनील कुमार गुप्ता, रामेश्वर गुप्ता, किशाेरी गुप्ता, विनाेद गुप्ता, पप्पू गुप्ता उर्फ दीपक गुप्ता, मनाेज राजा, युवा अध्यक्ष कृष्ण कुमार अाजाद, देवानंद प्रसाद, अाेम प्रकाश गुप्ता, दिवाकर गुप्ता, महेश गुप्ता, प्यारे गुप्ता, श्याम सुंदर गुप्ता एवं कन्हाई गुप्ता अादि शामिल थे।

सरैयागंज स्थित श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट सभागार में हाेली गीताें पर जमकर ठुमके लगाए। इस दाैरान सभी ने एक-दूसरे काे अबीर गुलाल लगाकर हाेली की बधाई दी। माैके पर पं. नागेंद्रनाथ अाेझा, भूपाल भारती, रणवीर अभिमन्यु, शिशिर कुमार नीरज, तारकेश्वर कुमार, रतन कुमार, पं. विष्णु शर्मा, पारस गुप्ता, दीनबंधु अाजाद एवं विनय कुमार मिश्र अादि थे। इधर, बैरिया स्थित सत्संग विहार काॅलाेनी में अाेल्डफ्रेंड ग्रुप की अाेर से हाेली उत्सव का अायाेजन किया गया। माैके पर पं. अमरेश कुमार पांडे, प्रवीण कुमार झा, अरुण कुमार, संजय कुमार अादि उपस्थित थे।

चौक-चौराहों पर किया गया हाेलिका दहन

मुजफ्फरपुर | होली से पूर्व साेमवार की रात शहर के गाेला चाैक, अामगाेला, पड़ाव पाेखर, अाेरिएंट क्लब, हरिसभा चाैक समेत शहर के सभी चौक-चौराहों पर विधि-विधान से संयुक्त मंत्रोच्चारण के बीच होलिका दहन किया गया। इस दौरान केले के थम के पास गोइठा व आम की लकड़ी के साथ धूप व घी के बीच होलिका की गोद में भक्त प्रह्लाद को बिठाया गया। इसके बाद नवविवाहित महिलाअाें ने धागा बांधते हुए परिक्रमा की तथा संयुक्त मंत्रोच्चारण के बीच होलिका दहन किया गया। होलिका दहन के दौरान श्रद्धालुअाें ने अग्नि में अनाज रखकर पकाया तथा आशीष के रूप में राख अपने घर ले गए।

श्री श्याम मंदिर में खेली गई फूलों की हाेली

होली पर सूतापट्टी स्थित श्री श्याम मंदिर में बाबा श्याम का फूलों से महाशृंगार किया गया। वहीं, भक्ताें ने अबीर चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर एक से बढ़कर एक श्याम भजनों की प्रस्तुति कलाकारों ने की, जिस पर श्रद्धालु झुमते रहे। वहीं, श्रद्धालुओं ने फूल, अबीर-गुलाल एवं इत्र की होली खेली। माैके पर विनाेद बंका, शंकर केजरीवाल, हरिअाेम गुप्ता, नवीन सरावगी, जगदीश बंका, अंशु केडिया, नवीन चाचान, सरिता चाचान आदि उपस्थित थे।

इधर, गाेला के पास हाेलिका दहन के समय उपस्थित लोग।

जिले भर में हर्षोल्लासपूर्ण माहौल में मनाया गया रंगों का त्योहार

राैनियार वैश्य संघ की तरफ से आयोजित होली मिलन समारोह।

सेानारपट्टी में एक-दूसरे को रंग-अबीर लगातीं युवतियां व महिलाएं।

पंकज मार्केट के पास हाेलिका दहन से पूर्व पूजन करतीं महिलाएं।
खबरें और भी हैं...