पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भूमि विवाद में घर पर हमला; आधा दर्जन जख्मी, 15 पर प्राथमिकी, एक हिरासत में

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भवानीडीह गांव में शुक्रवार की अलस्सुबह भूमि विवाद को लेकर गुट विशेष के लोगों घर पर हमला कर दिया। हमले में महिला सहित आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने घायल मीणा देवी, रामवरन राय, पप्पू राय, वैधनाथ राय, अनिल राय, उपेंद्र राय को पीएचसी में भर्ती कराया। एक अभियुक्त को हिरासत में लिया गया। इस बावत पीड़ित ने सीताराम राय, हरिकुसुन राय, जयराम राय, संजय राय श्यामनन्दन राय सहित 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं दूसरे पक्ष के सीताराम राय, रघु कुमार, रंजीत कुमार की भी चिकित्सा पीएचसी में कराई गई है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर घटना हुई है।

मड़वन में आपसी वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, राेड़ेबाजी, दाे गिरफ्तार

मड़वन | करजा थाना क्षेत्र के बगाही में शुक्रवार की सुबह आपसी वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसके बाद दोनों ओर से रोड़ेबाजी भी की गई। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के विंदेश्वर राय उर्फ अम्बिका राय व दूसरे पक्ष के संतोष कुमार के बीच जमकर विवाद हो गया। मामले की सूचना पर करजा पुलिस ने दाेनाें अाेर से दाे लाेगाें को गिरफ्तार कर थाने ले आई। जिसके बाद बुद्धिजीवियों के सहयोग से दोनों पक्ष के लोगों ने पहुंच आपसी सहमति बनाई व केस करने से इनकार किया। जिसके बाद दोनों को पीआर बांड बनाकर छोड़ दिया गया। करजा प्रभारी थानाध्यक्ष दयाशंकर दुबे ने बताया कि दोनों को पीआर बांड के आधार पर छोड़ दिया गया है।

महिला से छेड़खानी अाैर लूटपाट, घर में लगाई अाग

गायघाट | एक पार्टी से जुड़ी महिला के घर में गुरुवार की रात आग लगा दी गई अाैर लूटपाट के साथ ही छेड़खानी की गई। इस बाबत पीड़िता ने शिकायत थाने में की है। बताया कि अाराेपी घर में घुस गए व राजनीतिक खुन्नस से बोलते कहा कि नंगा कर दो, जिससे नेतागिरी छूट जाएगी। अाराेपी ब्लाउज फाड़ साड़ी खोलने लगे। विरोध करने व हल्ला करने पर बक्सा में रखे 25 हजार रुपए लूट लिए अाैर जाते-जाते घर में आग लगा दी। लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पीड़िता ने कहा कि वे सभी बुरी नियत से आए थेे अाैर गांव के दबंग हैं, जिनसे हमें जान का खतरा है। इधर, घटना को लेकर गांव में तनाव है। थानाध्यक्ष राजेन्द्र साह ने कहा कि आवेदन के आधार पर जांच कराई जा रही है।

गायघाट में लूट के बाद बिखरा सामान।
खबरें और भी हैं...