पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रेमिका के साथ घूमते धराए पति काे पत्नी ने माेतीझील पुल पर पीटा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

माेतीझील अाेवरब्रिज पर गुरुवार काे उस समय भीड़ जुट गई, जब एक महिला अपने ही पति काे दाैड़ा-दाैड़ाकर चप्पल से पीटने लगी। माैजूद लाेगाें ने मारपीट की वजह महिला से पूछी ताे बताया कि उसका पति अपनी प्रेमिका काे लेकर मस्ती कर रहा था। दाेनाें काे महिला ने सूतापट्टी में पकड़ा अाैर खींचते हुए माेतीझील अाेवरब्रिज पर लाई। पति की पिटाई कर रही महिला के साथ उसकी सास अाैर फुअा भी थी। महिला की बात सुनने के बाद लाेगाें ने उसके पति अाैर प्रेमिका काे ही खरी-खाेटी सुनाई। हालांकि उसका पति बार-बार महिला काे समझा रहा था कि उसे गलतफहमी हुई है। लेकिन, महिला पति की बात पर विश्वास करने काे तैयार नहीं थी।

खबरें और भी हैं...