तत्काल रेल टिकट के धंधेबाजों के यहां छापेमारी, ट्रैवल एजेंट से की गई पूछताछ
अाईअारसीटीसी की सख्ती के बाद तत्काल रेल टिकट के धंधेबाजों में हड़कंप है। यूजर आईडी से टिकट दलालों काे चिह्नित कर विशेष अभियान चला कर लगातार छापेमारी की जा रही है। शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी टिकट दलालों की धर-पकड़ शुरू हाे गई है। रविवार काे भी आरपीएफ की विशेष टीम ने मनियारी, काजीइंडा चाैक, बरियारपुर अाैर ढाेली में टिकट दलालों के यहां छापामारी की। हालांकि, किसी तरह की काेई अनियमितता नहीं मिली। बताया जा रहा है कि इन दिनाें आईआरसीटीसी की सख्ती के बाद आरपीएफ की अाेर से छापेमारी की जा रही है। मुजफ्फरपुर के अधिकतर ट्रैवल एजेंट के यहां छापेमारी हाे चुकी है। बताया जा रहा है कि आईआरसीटीसी की सख्ती के कारण टिकट दलालों ने तत्काल टिकट बुक करना बंद कर दिया है। विशेष तरह के सभी सॉफ्टवेयर के उपयोग पर भी पूरी तरह अंकुश है।