जन कल्याण मंच के होली मिलन समारोह में ढोल और डफली की थाप पर जमकर लगे ठुमके
नगर पंचायत के वार्ड 5 में जन कल्याण मंच के बैनर तले होली मिलन समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। जिसमें पूर्व विधायक डॉ. राजू कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख अमलेश कुमार, मुख्य पार्षद पति रंजू सिंह, पूर्व मुखिया शैलेन्द्र महतो, अधिवक्ता विनोद कुमार, दिलीप पासवान, विकेश कुमार सिंह, ब्रजेश कुमार सिंह, रामएकबाल सिंह, भूप नारायण सिंह, शत्रुघ्न सिंह, सरोज पासवान सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे। मौके पर लोगों ने होली गीत पर खूब लुत्फ उठाया। देर शाम तक फाग व होली के गीत के साथ ढोल व डफली की थाप पर लोगों ने ठुमके लगाए।
मड़वन | लोक चेतना दल के प्रधान कार्यालय शुभंकरपुर में होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाते हुए होली की बधाई दी। मौके पर चंदा देवी, सुमन देवी, शारदा कुमारी, धनवंती देवी, पिंकी देवी, पूनम देवी, मिथिलेश देवी, मुकेश ठाकुर, गौरव सिंह, आनंद कुमार झा आदि थे।
साहेबगंज में आयोजित होली मिलन समारोह।