पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गांव के लोगों तक पहुंचाई जाएगी सरकारी कार्यक्रमों की जानकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम पंचायतों में आयोजित बैठकों में जिला व प्रखंड अधिकारी भी रहेंगे माैजूद

मुख्य सचिव ने सरकार के सात निश्चय समेत अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की जानकारी ग्राम पंचायतों के लाेगाें काे नहीं रहने की बात कही है। उन्होंने माना कि सरकार द्वारा चलायी जा रही प्रमुख येाजनाअाें व अाैर कार्यक्रमों के माध्यम से अत्यधिक राशि खर्च की जा रही है। लेकिन, लाेगाें काे इसके संबंध में जानकारी नहीं रहने से सभी इसका लाभ नहीं उठा रहे हैं। इसे देखते हुए उन्होंने पंचायत स्तर तक विशेष अभियान चला कर लाेगाें काे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की जानकारी देने काे कहा है। मुख्य सचिव के निर्देश के अनुसार डीएम डाॅ. चंद्रशेखर सिंह ने जिले की सभी पंचायतों में 16 मार्च से 30 अप्रैल तक लाेगाें काे येाजनाअाें की जानकारी देने के लिए विशेष अभियान चलाने काे कहा है। इस दैारान ग्राम पंचायतों में बैठक में अापस में काे-अाॅडिनेशन कर जिले के साथ ही प्रखंड स्तरीय अधिकारियों काे भी उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने ग्राम सभा के दैारान सरकार की 17 प्रकार की येाजनाअाें की जानकारी देने के लिए उससे संबंधित काउंटर भी लगाने का आदेश दिया है।

खबरें और भी हैं...