मुर्गे काे अाैकात दिखा रहे कटहल और परवल
हाेली काे लेकर बाजार गुलजार ताे है, लेकिन काेराेना वायरस का खाैफ भी साफ दिख रहा है। लाेगबाग खरीदारी भी कर रहे हैं, ताे सावधानी भी बरत रहे हैं। काेराेना वायरस के खाैफ काे सब्जियाें अाैर मुर्गे के भाव से लगाया जा सकता है। एक-डेढ़ माह पहले तक 160 से 180 रुपये किलाे बिकने वाला मुर्गा अभी शहर के अलग-अलग हिस्साें में 70 रुपये से साै रुपये किलाे के बीच बिक रहा है। दूसरी अाेर कटहल अाैर परवल का भाव अासमान छू रहा है। रविवार काे शहर की अलग-अलग सब्जी मंडियाें घिरनी पाेखर, कटहीपुल अाैर नीम चाैक मेंें परवल जहां खुदरा 150-160 रुपये प्रतिकिलाे तक बिका, वहीं कटहल 100 से 120 रुपये प्रतिकिलाे रहा। पूर्व के साल से उलट इस बार फूलगाेभी भी महंगी है। गाेभी 15-20 रुपये किलाे है। जबकि, इस सीजन में पहले फूल गाेभी अाैर बंद गाेभी भी प्रति किलाे 10 रुपये से कम ही बिकती थी। रविवार काे बैगन, मटर अाैर टमाटर भी 20 रुपये प्रतिकिलाे रहा। अभी नेनुअा 25 से 30 रुपये किलाे है, जबकि मेंथी साग 30-35 रुपये किलाे। मुर्गा विक्रेता माे. फैज अालम ने बताया कि काेराेना वायरस के खाैफ के कारण पहले ही मुर्गा सस्ता हाे चुका है। ऊपर से मंगलवार काे हाेली पड़ने के कारण भी मुर्गे की बिक्री कम हाेगी। एेसे में सब्जियाें के भाव बढ़ना लाजिमी है।