कथैया थाने के विवादाें में घिरे जमादार निलंबित
किशाेर के साथ मारपीट के अाराेप में कथैया थाना के जमादार राज किशाेर ठाकुर काे रविवार काे एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया। निलंबन के साथ बाेरिया-विस्तर बांध कर थाना छाेड़ने का अादेश भी जमादार काे दिया गया। महज डेढ़ माह की तैनाती में जमादार का पब्लिक, स्टाफ व सीनियर के साथ कई बार विवाद हाे चुका था। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि डीएसपी पश्चिमी कृष्ण मुरारी प्रसाद 11 बजे से माेतीपुर थाना में सभी चाैकीदार, दफादार, थानेदार के साथ बैठक कर रहे थे।
इसी दाैरान जमादार का प्यारेपुर में एक किशाेर के साथ विवाद हाे गया। विधि व्यवस्था बिगड़ते देख थानेदार सुनील कुमार ने डीएसपी व एसएसपी काे मामले से अवगत कराया। तत्काल प्रभाव से जमादार काे सस्पेंड कर दिया गया।