नवाह परायण महायज्ञ सह संत सम्मेलन को लेकर निकाली गई कलश शोभा यात्रा
रामकोट मंसूरपुर गांव स्थित रामजानकी मठ परिसर में विश्व कल्याणार्थ आयोजित श्री श्री 108 सीताराम 9 दिवसीय नवाह परायण महायज्ञ सह संत सम्मेलन को लेकर शनिवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभा यात्रा में शामिल 501 कन्या माथे पर कलश लिए विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए जगन्नाथपुर गांव के समीप गंडक नहर पहुंची। जहां आचार्य विष्णुकांत मिश्रा के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच नहर से जलबोझी। इसके बाद शोभा यात्रा जय श्रीराम का जयघोष करती यज्ञ स्थल पहुंची। शोभायात्रा में महंत विपिन बिहारी दास, मुखिया बच्चेलाल पासवान, अखिलेश सिंह, नीतेश कुमार, प्रेम मिश्रा, रामप्रीत साह, रामलाल साह, रामनरेश सिंह, मधुसूदन प्रसाद, रामचन्द्र साह, चांदनी देवी, दीना दास, राजकिशोर दास, अरुण दास आदि शामिल थे।
कलश शोभा यात्रा में शामिल कन्याएं।