कायस्थ महासभा ने मनाई श्यामनंदन सहाय की पुण्यतिथि
मुजफ्फरपुर| अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने शनिवार काे बिहार विश्वविद्यालय के संस्थापक प्रथम कुलपति श्यामनंदन सहाय की 63वीं पुण्यतिथि मनाई। सहाय भवन में अायाेजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राे. कृष्णमाेहन प्रसाद ने की। महासभा के प्रदेश सचिव मनीष कुमार ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय काफी अागे बढ़ा था। उनके सामाजिक कार्याें काे देखते हुए ब्रिटिश हुकूमत ने उन्हें राय बहादुर की उपाधि दी थी। सभा का संचालन महामंत्री संजीव कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन अभय कुमार ने किया। सभा काे अजिताभ, ऋतु राज, संजय कुमार, विजय वर्मा, प्रेम कुमार वर्मा, डाॅ. शारदा चरण, शिशिर कुमार, नवल कुमार व सतीश रंजन श्रीवास्तव अादि ने संबाेधित किया।