पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डायबिटीज व ब्लड प्रेशर से बढ़ रहे किडनी के मरीज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अनियमित जीवनशैली, मानसिक तनाव व अनियंत्रित खानपान और डायबिटीज व ब्लड प्रेशर के कारण किडनी के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। गुरुवार काे ब्रह्मपुरा स्थित प्रसाद हाॅस्पिटल में विश्व किडनी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का अायाेजन हुअा। जिसमें नेफ्राेलाॅजी विभाग के डाॅ. धर्मेंद्र प्रसाद ने कहा कि दस में सात लाेगाें काे मालूम नहीं हाेता है कि उन्हें किडनी संबंधी बीमारी है। खासकर डायबिटीज व ब्लड प्रेशर के मरीज सतर्क रहें। बीमारी का लक्षण सामने अाने के बाद नियमित जांच कराएं। उन्होंने बताया कि दर्द निवारक दवा नहीं खानी चाहिए। इस दाैरान डॉ. भारतेंदु कुमार, डॉ. अमृतेश कुमार, डॉ. अमित कुमार, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. प्रकाश कुमार सिन्हा, डॉ. मयंक कुमार सहित कई डाॅक्टर उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...