पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मुबारकपुर में शराब की बड़ी खेप जब्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पानापुर ओपी क्षेत्र के मुबारकपुर से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर राधे पांडे के घर से करीब 1 पिकअप की विदेशी शराब बरामद की। वहीं इस दौरान पुलिस देर शाम तक अलग-अलग छापेमारी करती रही जिसमें शेरुकाही,अर्रा,हरिदासपुर सहित एक दर्जन से अधिक गांव शामिल हैं। ओपी अध्यक्ष मनोहर कुमार ने बताया कि शराब की गिनती अभी पूरी नहीं की गई है देर रात तक शराब की गिनती कर जब्त की गई शराब की सूची बना दी जाएगी। सकरा पुलिस ने सीहो चौक स्थित एक दुकान के पीछे होली में खपाने के लिए छुपा कर रखी एक बोरा विदेशी शराब जब्त की।

20 कार्टन विदेशी शराब बरामद

मुशहरी | पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर जगदीश गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की। छापेमारी के दौरान शराब तस्कर गुड्डू चौधरी पुलिस को देखकर भाग गया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि तस्कर के दलान से 20 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

खबरें और भी हैं...