जेईई मेन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, एडमिट कार्ड 16 मार्च को
मुजफ्फरपुर| जेईई मेन अप्रैल 2020 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि गुरुवार तक है। आवेदन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic पर जाना होगा। पहले परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन और आवेदन की अंतिम तिथि 6 मार्च तक ही थी। इसे बढ़ाकर 12 मार्च कर दिया गया था। 12 मार्च की शाम 5 बजे तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। रात 11.50 बजे तक फीस जमा कर सकते हैं। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 16 मार्च को जारी किया जाएगा। इसके बाद एग्जाम अप्रैल में 5, 7, 8, 9 और 11 अप्रैल को होगा।
13 से अावेदन में कर सकेंगे सुधार : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से जारी सूचना के अनुसार जेईई मेन के आवेदन में अभ्यर्थी 13 मार्च से 16 मार्च तक सुधार कर सकते हैं। इस दौरान अतिरिक्त फीस भी जमा कर सकते हैं। शहरों के च्वाइस को छोड़कर बाकी सारी चीजों में सुधार कर सकेंगे।