पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तिथि आगे बढ़ाने सुप्रीम कोर्ट जाएगा एलएनएमयू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीएड की प्रवेश परीक्षा की तिथि पर संशय कायम है। प्रवेश परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की जाएगी। इस पर एलएनएमयू की ओर से सहमति बन गई है। वीसी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इस पर निर्णय लिया गया है। तय किया गया है कि सरकार व यूजीसी की ओर से कोरोना वायरस को लेकर जारी किए गए गाइडलाइन व पत्र को संलग्न कर आवश्यक दिशानिर्देश के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की जाएगी। अब तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 मार्च को एंट्रेंस होना है। इसके लिए एलएनएमयू को नोडल विवि बनाया गया है। बताया गया है कि परीक्षा स्थगित करने से पहले सुप्रीम कोर्ट से अनुमति लेना अनिवार्य है। फिलहाल परीक्षा के कार्यक्रम को सुप्रीम कोर्ट से अनुमति प्राप्त है।

इधर, बीआरएबीयू ने एंट्रेंस के लिए निर्धारित किए सभी परीक्षा केंद्र

बीआरए बिहार विवि ने प्रवेश परीक्षा के आयोजन पर संशय के बीच केंद्रों की सूची तैयार कर ली है। 21 केंद्रों पर कुल 15200 स्टूडेंट परीक्षा में शामिल होंगे। सबसे अधिक एलएस कॉलेज में छात्र-छात्राएं आवंटित किए हैं।

बीआरएबीयू ने तय किए ये केंद्र

1. विवि परीक्षा भवन 600‌

2. सोशल साइंस ब्लॉक 1700

3. सोशल साइंस ब्लॉक 2600

4. डीडीई 300

5. एलएस कॉलेज 1400

6. आरडीएस कॉलेज 1000

7. एमडीडीएम कॉलेज 700

8. एमपीएस साइंस कॉलेज 600

9. एमएसकेबी कॉलेज 500

10. आरबीबीएम कॉलेज 400

11. नीतीश्वर कॉलेज 500

12. आरएमएलएस कॉलेज 800

13. रामेश्वर कॉलेज 800

14. एलएनटी कॉलेज 400

15. डॉ जग्गनाथन मिश्र कॉलेज 1000

16. एसएनएस कॉलेज 600

17. डीएवी स्कूल बखरी 1000

18. डीएवी स्कूल मालीघाट 1000

19. डीएवी स्कूल खबड़ा 800

20. एलएन मिश्र कॉलेज 900
अॉफ बिजनेस मैनेजमेंट

21. डॉ एसके जुबली लॉ कॉलेज 600

खबरें और भी हैं...