अंडा विक्रेता की संदिग्ध स्थिति में माैत, मां-पिता बहन पर हत्या का अाराेप
पंखाटाेली निवासी दीपू साह (40) की गुरुवार को संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। अामगाेला में ही दीपू की अंडा की दुकान थी। मृतक की प|ी पाराे देवी का अाराेप है कि पारिवारिक विवाद में दीपू का उसकी मां, पिता, बहन व अन्य लाेगाें से सुबह में झगड़ा हुअा था। आरोपितों ने धक्का देकर गिरा दिया था। चाेट लगने के बाद पति की स्थिति गंभीर हाे गई थी। प|ी की शिकायत पर पुलिस दीपू काे घर से उठाकर सदर अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकाें ने मृत घाेषित कर दिया। काजी माेहम्मदपुर थाने की पुलिस ने मृतक के माेहल्ले व सदर अस्पताल पहुंच कर छानबीन की। थानेदार ने बताया कि मृतक के शरीर पर चाेट का काेई निशान नहीं मिला है।
परिजन बोले- किडनी की बीमारी से था ग्रसित
परिवार के अन्य लाेगों का कहना है कि दीपू किडनी और फेफड़े की बीमारी से लंबे समय से पीड़ित था। तीन दिनाें से स्थिति खराब थी। माेहल्ले के लाेग झगड़ा हाेने की बात से इंकार कर रहे हैं। थानेदार ने बताया कि पाराे ने एफअाईअार के लिए अपना बयान अभी दर्ज नहीं कराया है। शव काे पाेस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा जा रहा है। प|ी के बयान और पाेस्टमार्टम रिपाेर्ट के अाधार पर अागे की कार्रवाई होगी।