- Hindi News
- Local
- Bihar
- Muzaffarpur
- Muzaffarpur News Many Officials Employed In Handling Law And Order In Holi Were Absent From Duty Ssp Caught Himself Negligently
होली में विधि-व्यवस्था संभालने में लगाए गए कई अधिकारी ड्यूटी से थे नदारद, एसएसपी ने स्वयं पकड़ी लापरवाही
मुजफ्फरपुर | हाेली के दाैरान विधि व्यवस्था संभालने में लगाए गए कई मजिस्ट्रेट कार्यस्थल पर ड्यूटी पर नहीं थे। अनुपस्थित अधिकारियाें पर कार्रवाई की तैयारी जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। शहर के विभिन्न चाैक-चाैराहाें पर मजिस्ट्रेट व फाेर्स की तैनाती विधि व्यवस्था के लिए की गई थी। इसकी 3 स्तराें पर जांच की गई। एसएसपी जयंत कुमार ने स्वयं अपने स्तर से एक-एक पाॅइंट पर पहुंच कर जानकारी ली। जबकि, सिटी एसपी व डीडीसी ने भी संयुक्त रूप से जांच की। तीसरे स्तर की जांच में एसडीअाे पूर्वी डाॅ. कुंदन कुमार व टाउन डीएसपी राम नरेश पासवान ने जांच की। एसडीअाे-टाउन डीएसपी की जांच में भी कई मजिस्ट्रेट ड्यूटी पर तैनात नहीं थे।