अारअारअाई शुरू करने को लेकर हुई मापी, फाउंडेशन निर्माण में बाधा बनी फ्यूल पाइप हटेगी
अारअारअाई (रूट रिले इंटरलॉकिंग) शुरू करने को लेकर शुक्रवार को नए सिग्नल व फाउंडेशन निर्माण के लिए मापी हुई। अाधा दर्जन से अधिक विभागाें के सुपरवाइजराें ने इसकी मापी की। मापी के दाैरान फाउंडेशन निर्माण में फ्यूल पाइप के बाधा बनने की बात सामने अाई। इस फ्यूल पाइप काे हटाने की अनुमति लेने के लिए मुख्यालय काे रिपाेर्ट भेजी जाएगी। इसी दाैरान एक अाैर दाे नंबर प्लेटफॉर्म के बीच स्थित सीजर क्रॉस अाेवर काे हटाने के लिए भी मापी की गई। अारअारअाई के शुरू हाेेने के साथ ही क्रॉस अाेवर काे भी हटा दिया जाएगा। इस दाैरान सिग्नल, कैरेज, इंजीनियरिंग, परिचालन समेत कई विभागाें के सुपरवाइजर
शामिल थे।
इधर, माड़ीपुर में मालगाड़ी की चपेट में अाने से अधेड़ की माैत : शुक्रवार की शाम माड़ीपुर पुल के नीचे मालगाड़ी की चपेट में अाने से एक अधेड़ की माैत हाे गई। बताया गया कि लाइन पार करने के दाैरान यह हादसा हुअा। मृतक की पहचान सीतामढ़ी के रहने वाले व्यक्ति के तौर पर हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची जीअारपी ने शव काे पाेस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच
भेज दिया।