वेटरंस इंडिया की अाेर से चिकित्सा कैंप
मुजफ्फरपुर|अाैराई के काेकिलवारा गांव में रविवार काे वेटरंस इंडिया की अाेर से चिकित्सा कैंप अायाेजित हुआ। कैंप में सर्जन डाॅ. एमएल हक, डाॅ. एमएम हक माैजूद थे। मरीजाें काे दवा भी दी गई। माैके पर सादात खय्याम, सुनील कुमार, माे. अाले, नीरज रंजन, सनाउर रहमान, माे. नदीम व माे. इरशाद अादि थे।