जिला भाजपा के प्रकोष्ठ संयोजकों की घाेषणा, कार्यसमिति की बैठक अाज
भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने गुरुवार काे पार्टी प्रकोष्ठों के संयोजकों के नाम अाैर नवगठित जिला कमेटी की पहली कार्यसमिति की बैठक की घोषणा की। हाेटल पार्क के सभागार में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मृत्युंजय झा की उपस्थिति में प्रकोष्ठों के संयोजक पद की घोषणा हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि शुक्रवार काे आम्रपाली ऑडिटोरियम में जिला कार्यसमिति की बैठक हाेगी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल अाैर प्रदेश महामंत्री प्रमाेद चंद्रवंशी भी शामिल हाेंगे। जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने मनोनीत सदस्यों काे सम्मानित किया। आनंद कृष्ण काे बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का संयोजक, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक राकेश शर्मा व सह संयोजक संदीप केडिया, चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डाॅ. मेजर दुर्गा शंकर व सह संयोजक डाॅ. विजया भारद्वाज, सहकारिता प्रकोष्ठ के रजनीश राजन, संयोजक व सह संयोजक सुरेन्द्र ठाकुर, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक मेजर रामप्रवेश सिंह, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक डाॅ. पुष्पा प्रसाद, बुनकर प्रकोष्ठ के संयोजक रामेश्वर दास, मछुआरा प्रकोष्ठ के संयोजक नूनू सहनी व सह संयोजक रामश्रेष्ठ सहनी, नगर निकाय प्रकोष्ठ के संयोजक अभिमन्यु चौहान व सह संयोजक सुरभि शिखा, पंचायती राज प्रकोष्ठ के संयोजक नवीन ठाकुर अाैर सह संयोजक नवीन कुमार बनाए गए हैं। लघु उद्योग प्रकोष्ठ के संयोजक संजय कुमार टूटू, वाणिज्य प्रकोष्ठ के संयोजक मनोज केजरीवाल, दिव्यांग प्रकोष्ठ के संयोजक विश्वास राज, विधि प्रकोष्ठ के संयोजक अनिल सिंह, क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक प्रशांत तिवारी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प के संयोजक मीरा कौमुदी काे बनाया है। कानूनी एवं विधिक विभाग के संयोजक अजीत द्विवेदी, मीडिया संपर्क विभाग के संयोजक आलोक कुमार राजा, आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग के संयोजक अभिषेक सौरभ काे मनोनीत किया गया।
जिला भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष के साथ नए काेषांग के पदाधिकारीगण।