होली मिलन समारोह में गाए फगुआ गीत सूखी होली खेलने का दिया गया संदेश
मीनापुर | युवा जदयू की ओर से नेउरा बाजार पर रविवार को प्रखंड अध्यक्ष वरुण सरकार की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । एक-दूसरे को गुलाल लगाकर फाग गाकर पुरानी यादों को ताज किया गया । पर्यावरण व स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से शांतिपूर्ण माहौल में सूखा होली मनाने का संदेश दिया । मौके पर पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मिथलेश यादव, शिवशंकर सिंह, राजकुमार झा, शिवचंद्र प्रसाद, गोनौर सहनी, नवल यादव, अखलाक अहमद, रघुवीर राय, विनय पटेल, अनीश कुशवाहा, सच्चिदानंद झा, अविनाश गुप्ता, अरविंद कुमार, महेश यादव, विनय कुमार, जितेंद्र प्रसाद, लक्ष्मी कुमार, रंजन कुमार, अशोक कुमार, चंदन कुमार, मनोज साह, प्रवीण साह, राजकुमार, राकेश कुमार, संतोष पटेल आदि मौजूद थे ।