पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना से बचाव को लेकर विधायक ने किया जागरूक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर शनिवार को विधायक केदार प्रसाद गुप्ता ने लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया। बंगरा-वंशीधर व क्षेत्र के महादलित टोले समेत अन्य गांवों में विधायक ने लोगों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाकर रहने व हाथ को साबुन से धोने की हिदायत दी। वहीं, विदेश से आए लोगों के संबंध में प्रशासन को जानकारी देने की अपील की। इधर, सकरा में विधायक लाल बाबू राम सकरा ने रेफरल अस्पताल में कोरोना को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मौजूद लोगों से कहा कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाकर रहें। सफाई पर विशेष ध्यान दें। वहीं, स्वास्थ्य प्रबंधक संजीव कुमार, डॉ. जमालुल्लाह व अस्पताल कर्मियों को कहा कि वार्ड में गंदगी नहीं हो। मरीजों पर विशेष ध्यान रखा जाए ।

खबरें और भी हैं...