पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का हाल बेहद खराब, देश में 96वां स्थान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्मार्ट सिटी योजना की मासिक रैंकिंग में राष्ट्रीय स्तर पर मुजफ्फरपुर 96वें पायदान पर पहुंच गया है। शहरी विकास मंत्रालय की ओर से गुरुवार काे सभी साै शहरों की रैंकिंग जारी की गई। इसमें बिहार के तीन अाैर स्मार्ट सिटी की रैंकिंग मुजफ्फरपुर से बेहतर है। एेसे में नगर विकास मंत्री के शहर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट काे लेकर चल रही तैयारियों की पाेल खुल गई है। जानकारी के अनुसार पटना काे 33वां स्थान, भागलपुर काे 71वां व बिहारशरीफ काे 73वां स्थान प्राप्त हुअा है। फिलहाल यहां स्मार्ट सिटी की लगभग तय योजना टेंडर के आसपास ही घूम रही है। सड़क से लेकर कई योजनाएं एेसी है। जिसका तीन-तीन बार टेंडर जारी हाे चुका है। लेकिन, संवेदक रुचि नहीं ले रहे हैं। प्रोजेक्ट पर काम रहे श्रेई कंसल्टेंट की बात करें ताे हाल में सुस्त गति के कारण कंसल्टेंट काे हटाने तक की चेतावनी दी गई थी। अब तक कंसल्टेंट के चार टीम लीडर बदल चूके है।

पटना स्मार्ट सिटी को देश में 33वां रैंक, पिछले साल से चार पायदान लुढ़का


पटना | शहरी विकास मंत्रालय के स्मार्ट सिटी मिशन की ओर से जारी वार्षिक रिपोर्ट में पटना स्मार्ट सिटी को 100 शहरों में 33वां रैंक मिला है। पिछले साल पटना का रैंक 29वां और 2018 में 22वां था। पटना स्मार्ट सिटी को कुल 42.89 स्कोर मिला है। टॉप पर आगरा है, जिसे 73.17 स्कोर मिला है, जबकि दूसरे नंबर पर अहमदाबाद, जबकि तीसरे नंबर पर कानपुर है।
खबरें और भी हैं...