चंद्रलाेक गुमटी के पास बदमाशाें ने 3 किशाेराें से हथियार के बल पर माेबाइल व रुपए छीना
चंद्रलोक गुमटी के पास गुरुवार की दोपहर बदमाशों ने तीन किशोरों से उनके माेबाइल व 1500 रुपए नकद छीन लिया। किशोरों ने नगर थाने में इसकी शिकायत की है। तीनों कुढ़नी इलाके के हैं। उसने थाने के अाेडी अधिकारी काे बताया कि वे कपड़ा खरीदने रुपए लेकर शहर अाए थे। तीनों कलमबाग चौक से पैदल मोतीझील पहुंचे। चंद्रलोक गुमटी के पास दो युवकाें ने उनका रास्ता रोक लिया। दाेनाें ने कहा कि इन लड़काें ने ही उसकी बहन से छेड़खानी की है। इस तरह तीनाें काे रेलवे ट्रैक के समीप ले जाकर हथियार भिड़ा दिया। फिर तीनाें से मोबाइल व रुपए छीन लिए।
6 नक्सलियाें की हाेगी पेशी, एसएसपी से सुरक्षा सख्त करने का अाग्रह
मुजफ्फरपुर| न्यायालय में शुक्रवार को 6 हार्डकाेर नक्सलियाें की पेशी को लेकर जेल अधीक्षक ने सुरक्षा काे लेकर एसएसपी
जयंत कांत को पत्र लिखा है। एसएसपी ने पत्र के आलोक में मिठनपुरा व नगर थानेदार को सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया है। जेल अधीक्षक ने एसएसपी काे बताया कि शुक्रवार को शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा से 6 नक्सलियों को विभिन्न कांडों में पेशी के लिए भेजा जाएगा।