पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नीट : आवेदन में अब एनटीए की वेबसाइट से 19 तक कर लें सुधार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना/मुजफ्फरपुर| नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल एलिजिबलिटी कम एंट्रेस टेस्ट (नीट) 2020 के आवेदन फॉर्म में सुधार का एक और मौका दिया है। अभ्यर्थी 19 मार्च तक ऑनलाइन अपने आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। इससे पहले 31 जनवरी तक आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका दिया गया था। एनटीए की ओर से जारी नोटिस के अनुसार अभ्यर्थियों के लिए करेक्शन की सुविधा एक बार फिर शुरू की गई है। 19 मार्च की रात 12 बजे तक आवेदन फॉर्म में सुधार किया जा सकता है। आवेदन फॉर्म में हुई गलती को सुधारने के लिए अभ्यर्थियों को एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जाना होगा। वहीं, ऑफलाइन मोड के जरिए अपना फॉर्म भरने वाले जम्मू-कश्मीर के स्टूडेंट्स को एसएमएस या मेल के जरिए सभी डिटेल्स भेजी जाएगी।
खबरें और भी हैं...