पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गेट में एनआईटी के आभाष राय बने ऑल इंडिया टॉपर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आईआईटी दिल्ली ने शुक्रवार को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2020 का रिजल्ट जारी कर दिया। परीक्षा के लिए देशभर से 8 लाख 58 हजार 890 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। सभी 25 पेपर में 6 लाख 85 हजार 88 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 18.8 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं। आईआईटी दिल्ली की ओर से सभी 25 विषयों में टॉपरों की सूची जारी की है, गेट में सबसे ज्यादा अंक हितेश पोपली को मिला है। उन्हें कंप्यूटर विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी के पेपर में 100 में से 91 अंक अाए हैं। वहीं, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ऑल इंडिया टॉपर एनआईटी पटना के फाइनल ईयर के छात्र आभाष राय बने हैं। आभाष को 100 में 87.33 अंक प्राप्त मिला है। आभाष यूपी के बलिया के रहनेवाले हैं। उन्होंने कहा कि रिसर्च पर फोकस करना है और पीएसयू सेक्टर में जाना है। अभ्यर्थी रिजल्ट gate.iitd.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। गेट 2020 का आयोजन 1, 2, 8 व 9 फरवरी को हुआ था। सफल परीक्षार्थी सीधे एमटेक, एमटेक प्लस पीएचडी के साथ पीएचडी में दाखिला ले सकते हैं। गेट 2020 की आपत्तियों के मूल्यांकन के बाद आईआईटी दिल्ली ने फाइनल आंसर की शुक्रवार को जारी की। इसके कुछ देर बाद ही गेट का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया।

पीजी विभागाें में पीएच.डी के लिए नामांकन अाज से

मुजफ्फरपुर | बीअारए बिहार विश्वविद्यालय के पीजी विभागाें में पीएच.डी के लिए नामांकन शनिवार से हाेगा। पांच साल के बाद हुए पैट में उत्तीर्ण छात्राें का पिछले दिनाें इंटरव्यू हुअा था। छात्र कल्याण अध्यक्ष डाॅ. अभय कुमार ने कहा कि रिक्त सीटाें के विरुद्ध 17 मार्च तक नामांकन हाेगा। पैट नहीं हाेने से लंबे समय से नए शाेध कार्य नहीं हाे रहे थे। अब एक बार फिर विभागाें में नए रिसर्च शुरू हाेंगे।

प्रथम इंटर स्तरीय संयुक्त मुख्य परीक्षा आवेदन की तिथि 21 तक बढ़ी : मुजफ्फरपुर | प्रथम इंटर स्तरीय संयुक्त मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 18 मार्च से बढ़ा कर 21 मार्च तक कर दी गई है। ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 मार्च से बढ़ा कर 19 मार्च तक हाे गई है। परीक्षा आवेदन की तिथि बढ़ाने के संबंध में शुक्रवार को बीएसएससी के सचिव ओमप्रकाश पाल ने सूचना जारी की।

निफ्ट की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी : पटना| नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) में दाखिले के लिए लिखित परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर दिया गया। रिजल्ट निफ्ट की वेबसाइट पर जारी हुअा है। इसमें सफल स्टूडेंट्स सिचुएशन टेस्ट, इंटरव्यू व ग्रुप डिस्कशन में शामिल होंगे। सिचुएशन टेस्ट अप्रैल में होगा। इसकी तिथि जल्द जारी की जाएगी। उसके बाद फाइनल रूप से छात्रों को संस्थान में दाखिला मिलेगा।

खबरें और भी हैं...