जलमीनार और पंप हाउस लगाने के लिए नहीं मिल रही जमीन
मुजफ्फरपुर | गर्मी में शहरवासियाें काे पानी की परेशानी न हाे इसे लेकर 18 जलमीनार व पंपहाउस बनना है। लेकिन, इसके लिए राशि अावंटन के बावजूद बुडकाे काे जमीन नहीं मिल रही है। बुडकाे के प्रबंध निदेशक ने कहा कि स्थल का चयन तथा राशि उपलब्ध हाेने के बाद भी जमीन का एनअाेसी नहीं मिल रहा है। उन्होंने इसे लेकर जिलाधिकारी काे पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि अाेरियंट क्लब राेड काे छाेड़ कर सभी जमीन सरकारी विभागों की है। जिले में शुद्ध पानी की किल्लत काे दूर करने के लिए 18 स्थानों पर वाटर टावर व पंप हाउस का निर्माण कराना है। इसकी मंजूरी व नगर विकास विभाग से राशि मिल जाने के साथ-साथ स्थल भी चिह्नित कर लिए गए हैं। लेकिन, जमीन व विभाग से एनअाेसी नहीं मिलने के कारण कहीं भी पंप हाउस का निर्माण शुरू नहीं हाे सका है।