- Hindi News
- Local
- Bihar
- Muzaffarpur
- Muzaffarpur News On The Information Of The Ministry The Health Department Is Involved In The Investigation Of The Suspected Patient Of Laet Karena From Abroad The Youth Is From Jeeramil Region
मंत्रालय की सूचना पर विदेश से लाैटे काेराेना के संदिग्ध मरीज की खाेज में जुटा स्वास्थ्य महकमा, जीराेमाइल इलाके का है युवक
जिले में काेराेना के संदिग्ध मरीज का मामला सामने अाने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने विदेश से लाैटे जीराेमाइल निवासी एक युवक के बारे में रिपाेर्ट की है। साथ ही युवक के स्वास्थ्य की स्थिति जानने के साथ माॅनिटरिंग के लिए भी कहा गया है। स्वास्थ्य महकमा संबंधित युवक की खाेज में जुट गया है। फिलहाल युवक कहां है, इसका पता करने में विभाग काे बुधवार देर शाम तक सफलता नहीं मिल सकी थी। हालांकि, इसे लेकर स्वास्थ्य के संबंधित अधिकारी कुछ भी बाेलने से बच रहे हैं।
कोरोना की जांच कराने एसकेएमसीएच पहुंचा बुखार से पीड़ित युवक, डाॅक्टर ने कहा- उसके लक्षण नहीं
मुजफ्फरपुर | लंबे समय से बुखार से पीड़ित एक युवक बुधवार काे काेराेना वायरस की जांच कराने के लिए एसकेएमसीएच पहुंचा। वह काफी डरा हुअा था। अस्पताल में भी कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधक संजय साह भी पहुंचे। उन्होंने युवक को एंबुलेंस से आईसोलेशन वार्ड भेजा। नोडल अधिकारी डॉ. अमित कुमार ने वहां पहुंचकर युवक से पूछताछ की। उन्होंने युवक द्वारा बताए गए लक्षण के आधार पर स्पष्ट किया कि वह कोरोना से पीड़ित नहीं है। बताया कि उसे लंबे समय से सर्दी-खांसी और बुखार है। हरियाणा में कपड़े की दुकान में काम करता था। 2 मार्च को घर आया था।
काेराेना से बचाव के लिए जारी की गई गाइडलाइन
} छींकते समय टिश्यू पेपर रखें अाैर उसे बंद कूड़ादान में फेंके
} साफ-सफाई का नियमित रूप से ध्यान रखें, हाथ धाेते रहें
} इससे संक्रमित व्यक्ति अनिवार्य रूप से मास्क इस्तेमाल करें
} 14 दिन दूसरे के संपर्क में न अाएं, भीड़ वाली जगह न जाएं
} मास्क छूने के बाद सेनेटाइजर या साबुन से हाथ साफ करें
} मुंह, नाक अाैर अांख काे छूने के बाद हाथ जरूर साफ करें
} अनावश्यक हाथ न मिलाएं, मेटलयुक्त सामग्री छूने से बचें
} किसी भी सार्वजनिक-खुले स्थल पर बिल्कुल नहीं थूकें
दूसरी तरफ नाेवल काेराेना वायरस काे लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार जागरूकता के लिए िनर्देश जारी कर रहा है। इसके तहत ग्रामीण स्तर पर अामसभा कर लाेगाें काे बचाव व सतर्कता की जानकारी देनी है। सिविल सर्जन डाॅ. शैलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि बचाव-जागरूकता के लिए संयुक्त रूप से टास्क फाेर्स का गठन करना है। इससे घबराने की जरूरत नहीं, बल्कि बचाव का तरीका अपनाना है। दूसरी अाेर जूरन छपरा स्थित एक हाॅस्पिटल में काेराेना के संदिग्ध मरीज के भर्ती हाेने की चर्चा पर सिविल सर्जन ने स्पष्ट किया कि उक्त सूचना गलत थी।
बीमारी से बचाव के लिए रेलवे की तैयारी
} सभी रेल प्रणाली में नियंत्रण कक्ष व टेलीफोन हेल्पलाइन खुली
} स्टेशनों पर अाैर ट्रेनाें में व्यापक जागरूकता अभियान चल रहा
} रेलवे स्टेशनों पर चलाए जा रहे हैं ऑडियो और वीडियो क्लिप
} रेल अस्पतालों में बुखारग्रस्त से अलग रखे जा रहे हैं अन्य रोगी
} संदिग्ध के इलाज काे रेल अस्पतालों में लगे 1100 अलग बिस्तर
{विभाग में मचा हड़कंप, बोलने से बच रहे हैं अधिकारी {संयुक्त रूप से टास्क फाेर्स का गठन कर चलाया जाएगा जागरूकता अभियान