औराई में दुकान से एक लाख के मोबाइल चोरी
जनार चौक स्थित एक मोबाइल दुकान से शुक्रवार की रात चोरों ने करीब एक लाख रुपए के मोबाइल व दस हजार रुपए के एेससरीज चोरी कर ली। सुबह में पड़ोस के दुकानदारों ने दुकान का दरवाजा टूटा देखा तो इसकी जानकारी दुकानदार को दी। सूचना मिलने पर बेदौल ओपी की पुलिस ने घटनास्थल पर आकर मौके का जायजा लिया। बगल स्थित एक किराना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में तीन-चार चोर दिखाई पड़ रहे हैं। इस बावत थाने में आवेदन दिया गया है।
आग में चार घर जले, दो लाख की संपत्ति राख : औराई | थाना क्षेत्र अंतर्गत रतवारा पूर्वी पंचायत के बनवासपुर गांव में बीती रात अलाव से उठी आग में गरीब राय व उसके अन्य तीन परिजनों के घर जल गए। घटना में करीब दो लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग बुझाने के क्रम में गृहस्वामी गरीब राय के दोनों बांह झुलस गए। औराई थाने व अंचल को लिखित आवेदन देकर उचित मुआवजे की मांग की गई है।