- Hindi News
- Local
- Bihar
- Muzaffarpur
- Muzaffarpur News Passenger Was Thrown Out Of The Pocket The Passenger Was Thrown From The Vehicle The Driver And The Driver Were Caught
पाॅकेट से रुपए निकाल यात्री को अॉटो से फेंका, चालक समेत दाे बदमाश धराए
ब्रह्मपुरा चौक के पास बदमाशाें ने अॉटो सवार एक यात्री के पाॅकेट से 1 हजार रुपए निकाल लिए और धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया। शाेर मचाने पर स्थानीय लाेगों व दुकानदाराें ने चालक समेत दाे युवकाें काे मौके पर धर दबाेचा और जमकर पिटाई करने केे बाद दाेनाें काे ब्रह्मपुरा पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में वैशाली के पटेढ़ी बेलसर निवासी गणेश पासवान ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
बताया कि वह सादपुर इलाके में चाय-नाश्ते की दुकान चलाता है। दुकान का सामान खरीदने के लिए वह कंपनीबाग जा रहा था। बैरिया गाेलंबर से अाॅटाे पकड़ा था। अाॅटाे में चालक व एक अन्य युवक था। ब्रह्पुरा चाैक के समीप पहुंचने पर बगल में बैठा युवक पाॅकेट से रुपए निकालने लगा। विरोध करने पर उसने रुपए छीन कर अाॅटाे से धक्का देकर गिरा दिया। थानेदार विश्वनाथ राम ने बताया कि पाॅकेट से रुपए निकालने के अाराेप में अाॅटाे चालक समेत दाे युवकाें काे लाेगाें ने साैंपा है। अाॅटाे जब्त कर मामले की जांच की जा रही है।