हाेली के दिन सिकंदरपुर में पांच घंटे तक लोगों को झेलना पड़ा पानी संकट
मुजफ्फरपुर | हाेली के दिन सिकंदरपुर पंप से लगातार पानी सेवा की व्यवस्था प्रभावित हुई। सुबह 6 बजे पहली पाली में ही पंप हाउस में खराबी के कारण सप्लाई बंद हाे गई। जिसके कारण लाेगाें को परेशानी झेलनी पड़ी। पंप चालक की अाेर से विभाग काे सूचित किया गया। अानन-फानन में निगम के जलकार्य शाखा की अाेर से पंप की मरम्मत में कर्मचारी जुट गए। हालांकि 11 बजे के करीब पंप काे चालू कर दिया गया। जिससे लाेगाें काे राहत मिली।