पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बीआरएबीयू में पीएचडी कोर्स वर्क अब अप्रैल में होगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्वविद्यालय ने पैट का रिजल्ट सभी विभागों को कराया उपलब्ध

बीआरए बिहार विवि में अब पीएचडी कोर्स वर्क की शुरूआत अप्रैल महीने में होगी। पैट का फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद इसकी कॉपी सभी पीजी विभागाध्यक्षों को भेज दी गई है। यह जानकारी बीआरए बिहार विवि के डीएसडब्ल्यू डॉ अभय कुमार सिंह ने बताया। उन्होंने बताया कि पीजी विभागों के साथ-साथ कॉलेजों में पठन-पाठन पर 31 मार्च तक रोक लगा दी गई है। वहीं पीजी विभागों में पीएचडी में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उन्होंने बताया कि पहले 20 मार्च से कोर्स वर्क शुरू करने का निर्देश दिया गया था। लेकिन अब अगले महीने इसे शुरू किया जाएगा। इसका निर्देश सभी पीजी विभागाध्यक्षों को जारी किया गया है। डीएसडब्ल्यू ने बताया कि पैट के फाइनल रिजल्ट में 30 फीसदी सीटों को रिजर्व रखा गया है। इसे अगली पैट परीक्षा में शामिल किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बीआरए बिहार विवि में सवा तीन सौ से अधिक सीटों के लिए पीएचडी एडमिशन टेस्ट का आयोजन किया गया था। चौथी बार में इसका सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

खबरें और भी हैं...