नियोजित शिक्षकों ने बीअारसी पर दिया धरना कहा- सभी मांगें पूरी हों तभी टूटेगी हड़ताल
नियोजित शिक्षकों की हड़ताल गुरुवार को भी जारी रही। सकरा बीआरसी के निकट हड़ताली शिक्षकाें ने धरना दिया। इस दौरान शिक्षकों ने कहा कि पहले सभी मांगें सरकार पूरी करे, तभी हड़ताल टूटेगी। मौके पर हरिनारायण पंडित, राम बाबू राम, लक्ष्मी पासवान, दिनेश राय, नयन लता, गजाला परवीन, जुबैर साबरी, ब्रजेश कुमार अादि थे। मीनापुर में शिक्षकों ने बीआरसी भवन में सभा का आयोजन किया । अध्यक्षता राकेश कुमार व संचालन शमशाद अहमद साहिल ने किया। माैके पर विश्वनाथ दास, सुधीर कुमार, पवन कुमार, अमरेंद्र कुमार मिश्र व रेखा कुमारी, राजमंगल राय, सैयद अली, इमाम, रमेश कुमार, मुकेश कुमार व शत्रुघ्न कुमार, वाल्मिकी कुमार, अमित कुमार अादि थे। मुशहरी में बीआरसी पर धरना की अध्यक्षता मो. शमीम ने की जबकि मंच संचालन मुनीन्द्र कुमार झा ने किया। माैके पर जयप्रकाश नारायण यादव, सुबोध कुमार, संगीता कुमारी, तब्बसुम, चांद रहमानी आदि शामिल थे।
इधर हड़ताली शिक्षकों की मांगों का मनीष मोहन ने किया समर्थन
मुजफ्फरपुर | जिले के सरैया, साहेबगंज एवं पारू प्रखंड के बीआरसी भवन पर गुरुवार को बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले हड़ताली शिक्षकों ने 24वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रखा।
धरना स्थल पर शिक्षकों की आवाज को तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के भावी प्रत्याशी मनीष मोहन ने बुलंद किया। उन्होंने शिक्षकों की प्रमुख मांगों राज्यकर्मी का दर्जा, समान काम समान वेतन, सेवा शर्त, पीएफ आदि का समर्थन किया। मौके पर मनीष मोहन के साथ सरैया प्रखंड अध्यक्ष नीरज द्विवेदी, पारू प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार राय, पंकज कुमार, मदन कुमार, राम कुमार रवि, साहेबगंज प्रखंड अध्यक्ष मिराज उल हक, नीलम संजीव, कामेश्वर सिंह, माया शंकर कुमार, पवन कुमार, रमाकांत, मनोज एवं रामसहाय आदि उपस्थित थे।