बालगृह में जांच केलिए पहुंची पुलिस
मुजफ्फरपुर | 6 साल पहले बच्चे की बीमारी से मौत की जांच के लिए शनिवार को नगर थाने की पुलिस बाल गृह पहुंची। वहां रिकॉर्ड को खंगाला। कर्मचारियों से भी जानकारी ली। हालांकि, पुलिस को पर्याप्त जानकारी नहीं मिल पाई। बताया गया है कि बच्चे को पेट में दर्द की शिकायत के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई थी। नगर थानेदार ओमप्रकाश ने बताया कि 2014 में बच्चे की मौत हुई थी। इसके संदर्भ में यूडी केस दर्ज किया गया था। उसकी जांच के लिए बालगृह में पुलिस अधिकारी गए थे।