पुलिस का खेल, दुष्कर्म के प्रयास के अाराेपी पर नहीं लगाया पाॅक्साे एक्ट
आयाेग काे सूचना देने के बावजूद अाराेपी पर चार्जशीट और जमानत रद्द करने की नहीं दी अर्जी
पानापुर इलाके के एक गांव में 15 साल की नाबालिग से घर में घुस कर दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस का खेल सामने अाया है। आरोपियों काे लाभ पहुंचाने के लिए कांड में पाॅक्साे एक्ट नहीं लगाया गया। छेड़खानी की साधारण धारा लगाने के कारण अाराेपी काे जमानत मिल चुकी है। पुलिस के इस खेल काे राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयाेग व राष्ट्रीय मानवाधिकार आयाेग ने पकड़ लिया है। आयाेग के संज्ञान लेने पर बीते 18 फरवरी काे वरीय अधिकारियों ने पानापुर पुलिस काे कांड में पाॅक्साे की धारा 8 जाेड़ने का निर्देश दिया गया। गलती में सुधार किए जाने की जानकारी एसएसपी जयंत कांत ने दी। आयाेग काे पुलिस ने बताया कि पाॅक्साे धारा जाेड़ने की काेर्ट में अर्जी देने के साथ अाराेपी की जमानत रद्द करने के लिए भी आवेदन दिया जा रहा है। हालांकि बीते 20 फरवरी काे आयाेग काे सूचना देने के बावजूद पुलिस ने अब तक जमानत रद्द नहीं करा पाई है। घटना एक सितंबर 2019 की है। 9 माह बीत चुके हैं अब तक पुलिस ने आरोपियों पर पाॅक्साे एक्ट में चार्जशीट तक दायर नहीं की है। आईअाे तुफानी पंडित ने बताया कि जमानत रद्द करने के लिए संपर्क किया था। अभियोजन की अाेर से बताया गया कि अाराेपी पर पहले चार्जशीट दायर करें उसके बाद ही जमानत रद्द करने के लिए अागे की प्रक्रिया हाेगी।
बाल संरक्षण इकाई ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट
जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक ने एसएसपी काे पत्र भेज कर इस कांड में वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट मांगी है। बताया है कि स्टेटस रिपोर्ट की प्रति राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयाेग काे भेजी जानी है। इसके लिए 10 दिन का समय निर्धारित की गई है।
यह है मामला
15 वर्षीय किशोरी ने गांव के लखिंदर महताे पर अाराेप लगाया कि एक सितंबर की रात करीब तीन बजे घर में घुस गया। वह अकेली साेई हुई थी। अाराेपी के गलत हरकत करने पर उसकी नींद खुली। अाराेपी उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। शाेर मचाने पर परिजन जागे। लेकिन अाराेपी फरार हाे गया। सुबह हाेने पर गांव में पंचायती के लिए पिताजी ने कई लाेगाें से संपर्क किया ताे अाराेपी व उसके परिवार के लाेगाें ने पिता व अन्य लाेगाें के साथ मारपीट की।
महिला से मारपीट व बदसलूकी के मामले में फरार अाराेपित काे गिरफ्तार कर भेजा जेल
मुजफ्फरपुर|महिला से मारपीट व बदसलूकी के अाराेपित काे सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। थानेदार मिथिलेश झा ने बताया, आरोपित सुशील कुमार उर्फ भुताई को कोर्ट परिसर से दबोचा गया। उसके खिलाफ फरवरी में महिला ने अाराेप लगाया था। मारपीट की प्राथमिकी दर्ज हाेने के करीब एक सप्ताह बाद उक्त महिला ने अाराेपित पर दुष्कर्म का प्रयास करने का अाराेप लगाया था। शुक्रवार को सूचना मिली कि अाराेपित घर आया है और आत्मसमर्पण करने वाला है। सूचना पर थानेदार दलबल के साथ उसके घर पहुंचे। अाराेपित पुलिस को देखते ही भाग निकला। एक पोखर में कूदकर फरार हाे गया। इसमें सदर थाने का वाहन चालक घायल हाे गया। फिर उसे गिरफ्तार करने के लिए थानेदार कोर्ट पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने उसे काेर्ट परिसर में ही पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा गया। बता दें कि 21 फरवरी को महिला घास काटने गई थी, तभी आरोपित उससे दुर्व्यवहार करने लगा। इसमें महिला अचेत होकर खेत में गिर गई। इसके बाद ग्रामीणों ने महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। 23 फरवरी को थाने में महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई तो एक सप्ताह बाद सैकड़ों ग्रामीणाें ने सदर थाने का घेराव कर हंगामा किया था।