पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस रखेगी पैनी नजर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली में हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। शांति भंग करने वालों को जेल भेजा जाएगा। इसके साथ ही अश्लील गीत बजाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए आप लोगों का सहयोग चाहिए, ताकि होली पर्व आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो जाए। ये बातें रविवार को थाने पर आयोजित शांति समिति की बैठक में शामिल जनप्रतिनिधि व प्रबुद्ध लोगों से अपील करते हुए प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी सह थाना अध्यक्ष पूरन कुमार झा ने कही। मौके पर बीडीओ श्रीकांत ठाकुर, दरोगा मणि भूषण कुमार, माया शंकर सिंह, जिला पार्षद मोहम्मद असलम अंसारी, मुखिया रंजीत सिंह, विनोद राम, नागेंद्र प्रसाद, रामाकांत प्रसाद, मनोज राम, शंभू राय एवं अन्य प्रबुद्ध लोग शामिल थे।

होली को देखते हुए जवानों का मार्च

सकरा | होली को देखते हुए पुलिस की सख्ती बढ़ा दी गई है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में एएसआई महेश कुमार, चैतु राम, राम उदय शर्मा, एस के थापा, ललन कुमार सहित सैप के जवान के अलावा जिला पुलिस बल के साथ विभिन्न चिन्हित जगहों पर मार्च निकला गया।

खबरें और भी हैं...