दो शातिर अपराधी को हथियार संग दबाेचा
कटरा | कटरा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो शातिर अपराधी को एक कट्टा,पिस्टल, तीन कारतूस एवं मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया। डुमरी से सुबोध चौधरी को गिरफ्तार किया। सुबोध पर बार बालाओं संग हथियार लहराने समेत कई मामले दर्ज हंै, जबकि धनौर निवासी बिट्टू ठाकुर पर भी शराब तस्करी समेत कई मामले दर्ज है। धनौर से मदन राय के ठिकाने से पुलिस ने सात बोतल शराब की बरामदगी की है।