शहीदों के सम्मान में गौरव दिवस मना
शहीद यादगार समिति सकरा द्वारा शहीदों के सम्मान में समिति कार्यालय फरीदपुर के प्रांगण में गौरव दिवस मनाया गया। अध्यक्षता सोहन लाल आजाद ने की। वक्ता समाज सेवी डॉ. राजेश कुमार राम ने कहा कि आज ही के दिन रूह को कंपा देने वाला जालिया वाला बाग हत्याकांड हुआ था। जिसका बदला लन्दन में घुसकर सरदार उधम सिंह ने लिया और भारतीयों का हौसला बढ़ाया। मौके पर मदन बैठा, धर्म वीर कुमार, भगवान लाल राम, शत्रुधन कुमार,धर्मेन्द्र कुमार,रूबी देवी,रीमा देवी आदि मौजूद थे।