पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अारबीटीएस काॅलेज में पाेषण पखवारे की प्राचार्य ने की शुरुआत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अारबीटीएस हाेमियाेपैथिक मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल में नेशनल न्यूट्रिशन मिशन के तहत पाेषण पखवारे का शुरुअात प्राचार्य डाॅ. एबी अंगार ने किया। पाेषण पखवारा 22 मार्च तक चलेगा। इसके अंतर्गत बच्चाें, महिलाअाें, स्कूली छात्र-छात्राओं एवं अाम लाेगाें को पाेषण की कमी से हाेने वाली बीमारियाें से अवगत कराया जाएगा। साथ ही इसके बचाव व कुपोषण के कारण होने वाली बीमारियों व परेशानियों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। माैके पर पीएसएम विभाग के डाॅ. बीके गुप्ता, डाॅ. शमीम अालम, अस्पताल उपाधीक्षक डाॅ. केकेसी पात्राे, डाॅ. एमएन ठाकुर, डाॅ. कनक कुमार, डाॅ. मनिला, डाॅ. विनीता, डाॅ. अासिफ अनवर, डाॅ. पूजा समेत अन्य
लोग माैजूद थे।

खबरें और भी हैं...