पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आधुनिक मुजफ्फरपुर के निर्माता थे रघुनाथ पांडेय : अरविंद कुमार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरपुर | जिला कांग्रेस कमेटी सभागार में रविवार को पूर्व मंत्री रघुनाथ पांडेय की 98वीं जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कहा कि वे आधुनिक मुजफ्फरपुर के निर्माता थे। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए। ऐसे में उनके जयंती के अवसर पर कांग्रेसियों को उनके बताए गए रास्ते पर चलने की जरूरत है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष सूरजदास, कृपाशंकर शाही, जिला प्रवक्ता वेदप्रकाश, कौशल किशोर चौधरी, जमाल नासिर, चंदेश्वर सहनी, यासिर हुसैन, सुशील शाही, अभिषेक रंजन, ओंकारनाथ चौधरी, वीरेंद्र चौधरी समेत अन्य उपस्थित हुए। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि उमेश कुमार राम ने कहा कि रघुनाथ पांडेय ने एक किसान परिवार में जन्म लेने के बाद भी अपनी मेहनत और नेतृत्व क्षमता के बल पर उद्योग जगत में प्रसिद्ध हुए।
खबरें और भी हैं...