मुशहरी थाना अध्यक्ष पर कार्रवाई की अनुशंसा
मुजफ्फरपुर | मुशहरी अंचल कार्यालय में हंगामा करने के मामले की हुई जांच में 10 चौकीदारों को दोषी पाया गया है। एसडीआे पूर्वी कुंदन कुमार ने जांच रिपोर्ट डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह को भेजते हुए दोषियों पर कठोर कार्रवाई की अनुशंसा की है। अंचल कार्यालय से पारिश्रमिक भुगतान के लिए चौकीदारों काे प्रमाण पत्र नहीं देने के विरोध में 7 मार्च काे चौकीदारों ने अंचल कार्यालय में हंगामा किया था। मुशहरी सीअाे की शिकायत पर एसडीआे पूर्वी ने मामले की जांच की। उन्होंने मुशहरी थानाध्यक्ष की उपस्थिति में 10 चौकीदारों को उत्पात मचाने व मारपीट का दाेषी बताया है। एसडीआे पूर्वी ने डीएम से थानाध्यक्ष व सभी दस चौकीदार व दफादारों पर कठाेर कार्रवाई की अनुशंसा की है।