पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

31वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से 28 तक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार लोक सेवा आयोग ने 31वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर असैनिक न्यायाधीश (कनीय कोटि) के 221 पदों पर नियुक्ति के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगा है। प्रतियोगिता परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) की शुरुआत गुरुवार से हो रही है, जो 28 मार्च तक चलेगी। पंजीयन के बाद ऑनलाइन परीक्षा शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 3 अप्रैल, 2020 निर्धारित की गई है। वहीं पंजीयन और परीक्षा शुल्क जमा होने के बाद 13 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। परीक्षा से संबंधित दिशा निर्देश आयोग की वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर उपलब्ध है। न्यायिक सेवा के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से विधि स्नातक होना चाहिए। उनकी आयु 1 अगस्त, 2019 को 22 वर्ष से अधिक और 35 वर्ष से कम होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए (महिलाओं समेत) और अनारक्षित श्रेणी की महिलाओं के लिए आयु की अधिकतम सीमा 40 वर्ष रखी गई है।

तीन चरणों में पूरी होगी चयन की प्रक्रिया : इस सेवा के लिए चयन की प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा होगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए योग्य होंगे। वहीं मुख्य परीक्षा में पास उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंक के आधार पर अंतिम मेधा सूची तैयार की जाएगी। न्यायिक सेवा के सामान्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को 600 रुपए, राज्य के एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 150 रुपए, बिहार राज्य की स्थायी निवासी महिलाओं को 150 रुपए, दिव्यांग उम्मीदवारों को 150 रुपए का भुगतान करना होगा। अन्य सभी उम्मीदवारों को 600 रुपए का भुगतान
करना होगा।

खबरें और भी हैं...